Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा के पूर्व डीजीपी बलजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

हरियाणा के पूर्व डीजीपी बलजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
पको

हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर संत रविदास जयंती के अवसर पर कैथल स्थित बीजेपी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उनको पार्टी ज्वॉइन करवाई, इस अवसर पर पूर्व डीजीपी संधू के हजारों समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।  

पूर्व डीजीपी संधू जो कि 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं, पंचकूला निवासी संधू जो अपनी पुलिस की सेवा के दौरान विभिन्न जिलों अंबाला, सिरसा में पुलिस अधीक्षक और कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे, 28 अप्रैल 2017 से 31 जनवरी 2019 तक डीजीपी पद पर रहे बी.एस. संधू अपने साधारण व्यक्तित्व, कार्यकुशलता, सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी वचनबद्धता के समर्पित करियर के लिए जाने जाते हैं। वह वर्तमान में केंद्रीय डीएवी प्रबंध समिति के अध्यक्ष के सलाहकार हैं और अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होकर समाज की सेवा कर रहे हैं। 

डीजीपी रहते हुए संधू मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के विश्वासपात्र अधिकारी रहे हैं। गत दिनों पूर्व डीजीपी संधू ने श्री गुरू रविदास सभा, सेक्टर 15 पंचकूला के प्रशासक के रूप में मंदिर की प्रबंधन समिति के चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन किया,सदैव सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं, शनिवार को श्री संधू विधिवत तौर पर भाजपा में शामिल हो गए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा में 1 रुपए में हुई शादी, B.Sc.के लड़के ने 8वीं पास लड़की से कि शादी
Next: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रोहतक, कारोबारी की बेरहमी से हत्या

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.