Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा में 1 रुपए में हुई शादी, B.Sc.के लड़के ने 8वीं पास लड़की से कि शादी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

हरियाणा में 1 रुपए में हुई शादी, B.Sc.के लड़के ने 8वीं पास लड़की से कि शादी

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 0 comments
प्क्पो-780x470

नूंह : हरियाणा के मेवात क्षेत्र में एक रुपए में शादी संपन्न हुई है। यह शादी दहेज जैसी कुप्रथा से ऊपर उठकर हुई। क्षेत्र के लिए यह निकाह एक मिसाल बन गया है, जिसकी लोग चर्चा कर रहे हैं। नूंह जिले के गांव ख्वाजली कलां निवासी पूर्व सरपंच पहलू खां ने अपनी पोती का निकाह भरतपुर राजस्थान निवासी लड़के से किया है।

राजस्थान में किया पोती का निकाह
पूर्व सरपंच पहलू खां ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती इरफाना का निकाह राजस्थान में भरतपुर जिले के गांव पादपुरी खोह निवासी साजिद खान से किया है। उनकी पोती आठवीं पास है। जबकि साजिद खान बीएससी पास है। उसके पिता मौलाना सम्मा हर साल गरीब लोगों की मदद करने के साथ गरीब लड़कियों की शादी करवाते हैं। पहलू खां ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती की शादी में न तो कोई सामान दिया और न कोई नकदी दी। सिर्फ एक रुपया देकर उन्होंने अपनी पोती को विदा किया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज से दहेज जैसी कुप्रथा खत्म नहीं होगी, तब तक बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचार बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस धन को लोग अपनी नाक ऊंची करने के लिए शादी में खर्च करते हैं। बेहतर है कि उसे वह अपनी बेटी या बेटे की शिक्षा पर खर्च करें, जिससे वह शिक्षित बनें और दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए उदाहरण बनें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री ने गोरखपुर में नवनिर्मित प्रत्यक्ष कर भवन का लोकार्पण किया
Next: हरियाणा के पूर्व डीजीपी बलजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.