Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चुनाव जब आएगा देखा जाएगा, लेकिन मुझे देश आगे बढ़ाना है: पीएम मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य

चुनाव जब आएगा देखा जाएगा, लेकिन मुझे देश आगे बढ़ाना है: पीएम मोदी

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
इउजोइगोइ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकास की गवाह बन रही है। आज 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मुझे यहां मिला है। 56 हजार करोड़ रुपये के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।’

‘विकास के अभियान को अगले पांच वर्षों में तेजी से बढ़ाएंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है- गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं, ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से मुमकिन हुआ है। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा तेलंगाना का गठन हुए 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि राज्य के लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा किया जाए। हमने एनटीपीसी की 800 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट का उद्घाटन किया है, जिससे तेलंगाना में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा। राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का भी उद्घाटन किया गया है, इन से तेलंगाना के विकास को गति मिलेगी। इससे न सिर्फ बसों में सफर का समय घटेगा बल्कि इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा पिछले 10 वर्षों में किए गए सरकार के कामों ने देश को बदल दिया है। हमारी सरकार तेलंगाना का विशेष ख्याल रख रही है। हमारे लिए विकास मतलब हाशिए पर मौजूद लोगों का विकास है।

15 दिन में डेढ़ लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का हुआ उद्घाटन
एक अन्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा आदिवासी कल्याण और गौरव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। आदिवासी समाज में भी जो लोग अति पिछड़े हैं, जो अब तक विकास से वंचित हैं, उनके लिए भाजपा सरकार में ‘पीएम-जनमन’ योजना शुरू की। इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 15 दिनों में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये के तेल और गैस सेक्टर के प्रोजेक्ट देश को समर्पित किए गए हैं और ये लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई है। इन 15 दिनों में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अहम हैं। जो इन सभाओं को चुनावी सभा कह रहे हैं, उन्हें 15 दिनों का हिसाब देना चाहिए। बीते 15 दिनों में हमने 2 आईआईटी, एक आईआईआईटी, एक आईआईएस और पांच एम्स का उद्घाटन किया है। देश के किसानों के लिए सबसे बड़ी स्टोरेज योजना शुरू की गई है। 18 हजार सहकारी समीतियों को कंप्यूटरीकृत किया गया है। यह विकास का नहीं, जनकल्याण का उत्सव है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘चुनाव जब आएगा, तब देखा जाएगा, मुझे तो देश को आगे बढ़ाना है।’

भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे विपक्षी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे विपक्षी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। जिनका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत ही मेरा परिवार है।

बिजली परियोजना से तेलंगाना को मिलेगा बड़ा फायदा
प्रधानमंत्री ने आदिलाबाद में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएमओ द्वारा कहा गया है कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा। पीएम मोदी ने पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का शुभारंभ किया। उन्नत तकनीक पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी। इस यूनिट की देश में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों में 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता होगी। पीएम मोदी मंगलवार को फिर से तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 6,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर में करीब 3:30 बजे वे ओडिशा के जाजपुर जाएंगे और वहां 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Post navigation

Previous: गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव खटाई में पड़ा, हमास ने नहीं दी इजरायली बंधकों की लिस्ट
Next: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घुस गए 9 बांग्लादेशी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.