Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घुस गए 9 बांग्लादेशी
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घुस गए 9 बांग्लादेशी

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
04_03_2024-jagnath_puri_23666664

री के जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से 9 बांग्लादेशी घुस आए। ओडिशा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने कई बांग्लादेशियों को गैर-हिंदू मंदिर के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया था।

दरअसल, ये सभी 12वीं सदी के मंदिर में प्रवेश कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें रविवार शाम को हिरासत में लिया गया। विश्व हिंदू परिषद ने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पर्यटकों से की जा रही पूछताछ
पुरी के अतिरिक्त एसपी सुशील मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए पर्यटकों को हिरासत में लिया।

सुशील मिश्रा ने कहा ‘हमें शिकायत मिली है कि बांग्लादेश से कुछ गैर-हिंदू लोग मंदिर में प्रवेश कर गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।’

केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति
मंदिर के नियमों के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है। मिश्रा ने कहा कि अगर वे गैर-हिंदू पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हम उनके पासपोर्ट का सत्यापन कर रहे हैं। पता चला कि उनमें से एक हिंदू है। हम अन्य लोगों के पासपोर्ट की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नौ में से चार बंदियों ने मंदिर में प्रवेश किया था।

Post navigation

Previous: चुनाव जब आएगा देखा जाएगा, लेकिन मुझे देश आगे बढ़ाना है: पीएम मोदी
Next: वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का हंगामा, जाने पूरा मामला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.