Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • OnePlus 13 के कैमरे को लेकर सामने आई कुछ अहम जानकारी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

OnePlus 13 के कैमरे को लेकर सामने आई कुछ अहम जानकारी

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
Screenshot-2024-03-08-160626

OnePlus भारत के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में गिना जाता है। कंपनी ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए अपनी प्रीमियम सीरीज OnePlus 12 को पेश किया था,जिसमें वनप्लस 12 और वनप्लस 12R को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि वनप्लस 12 को भारत में जनवरी में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

अभी इस सीरीज को आए दो महीने भी पूरे हुए कि OnePlus 13 को लेकर नया रेंडर लीक सामने आया है। इस हैंडसेट का एक शुरुआती रेंडर ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें इसके डिजाइन एलिमेंट को दिखाया गया है । इस रेंडर में आपको कैमरा में खास परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

OnePlus 13 होगा खास

  • ऑनलाइन सामने आए रेंडर में पता चला है कि कंपनी गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के बजाय वर्टिकली अनाइंड कैमरा सेटअप पेश कर सकती है।
  • इस फोन में ट्रिपल कैमरा होने की भी जानकारी सामने आई है। जैसा कि हम जानते हैं कि OnePlus 12 में आपको गोलाकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसका मतलब है कि नए डिजाइन के साथ OnePlus 13 में एक अहम बदलाव देखने को मिल सकता है।
  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ये अपकमिंग फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो क्वॉलकॉम के अगली पीढ़ी का चिपसेट हो सकता है।

इस कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

  • आपको बता दें कि वनप्लस क्लब ने एक्स पर वनप्लस 13 के रेंडर शेयर किए हैं। इस रेंडर में हैंडसेट को पीछे की तरफ हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ सफेद रंग में दिखाया गया है।
  • इसके अलावा चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया कि अगली पीढ़ी के वनप्लस में 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले आ सकता है।
  • साथ ही यह भी बताया गया कि अपकमिंग डिवाइस अपडेटेड ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें अल्ट्रावाइड लेंस और टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP का मुख्य कैमरा मिल सकता है।

Post navigation

Previous: Xiaomi 14 Ultra vs Samsung Galaxy S24 Ultra: कौन सा प्रीमियम फोन स्पेक्स के मामले में दमदार, जानिए
Next: हरियाणा: जारी हुआ ग्रुप-डी का परिणाम…

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.