Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा: जारी हुआ ग्रुप-डी का परिणाम…
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

हरियाणा: जारी हुआ ग्रुप-डी का परिणाम…

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
Screenshot-2024-03-08-123135

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले हरियाणा सरकार 11 हजार युवाओं को ग्रुप डी की नौकरी देने जा रही है। आयोग ने परिणाम जारी कर दिया है। प्रथम चरण में बिना आर्थिक, सामाजिक अंक जोड़े मेरिट वाले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।

देर रात परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके बाद शेष पदों का परिणाम आर्थिक, सामाजिक अंकों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। खास बात यह है कि सभी चयनितों को आगामी दो दिनों में नियुक्ति भी दिलाई जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वह शुक्रवार, शनिवार को राजपत्रित अवकाश होने के बावजूद संस्थान खोले रखें और ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराएं।

ग्रुप के कुल 13,500 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त पांच अंकों को लेकर विवाद चल रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले की भर्तियों की तरह ग्रुप डी भर्ती को भी सिरे लगाने के लिए आर्थिक, सामाजिक अंकों के बिना परिणाम तैयार किया है। साथ ही इसके लिए कानूनी राय भी ली है, ताकि भविष्य में किसी की नियुक्ति प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि कानूनी विशेषज्ञों ने परिणाम जारी करने के लिए रजामंदी जता दी है। देर रात तक आयोग के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यालय में जमे हुए रहे और देर रात तक परिणाम जारी कर दिया।

महानिदेशक ने लिखा पत्र, आज और कल खुलेंगे आईटीआई संस्थान

ग्रुप डी भर्ती को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के महानिदेशक ने सभी आईटीआई प्राचार्य को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि तय समय में ग्रुप डी की भर्ती करने के सरकार के निर्देशों को देखते हुए आईटीआई को खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा है। अन्य विभागों में भी इसी प्रकार की तैयारी की जा रही है, ताकि कर्मचारियों की नियुक्ति में देरी न हो।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: OnePlus 13 के कैमरे को लेकर सामने आई कुछ अहम जानकारी
Next: ‘जो काम हमने पांच साल में किया, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते थे’ : पीएम मोदी

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.