Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब: अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पंजाब: अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 0 comments
ओइप्क्जिओ

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। संतोख सिंह को शनिवार को एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को पाकिस्तानी नागरिक बताया और 50 लाख रुपये की मांग की।

कॉलर ने कहा कि हमें आपके बारे में सारी जानकारी है, क्या करते हो.. और कहां रहते हो। तुम्हारी बेटी ने काफी पैसे कमा लिए हैं। तुम भी माइनिंग मामले में टांग अड़ा रहे हो, जो ठीक नही है। अच्छा यही है कि तुम 50 लाख रुपये दे दो। नहीं तो तुम्हारा हाल भी शिवसेना नेता सुधीर सूरी जैसा ही होगा।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना (टकसाली) के नेता सुधीर सूरी की पांच नवंबर 2022 को अमृतसर में धरने के दौरान दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना ब्यास के प्रभारी गुरिंदर सिंह ने कहा कि अभी तक उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो वह जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि संतोख सिंह को पहले ही सुरक्षा दी गई है।

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने 24 दिसंबर 2021 को भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में आने से पहले संतोख सिंह विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2022 में भी संतोख सिंह को अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें दिवाली से पहले हत्या करने की धमकी दी थी। इससे पहले 2021 में ही बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए आसिफ अली जरदारी
Next: लखनऊ: प्रधानमंत्री आज 1040 गरीबों को देंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का तोहफा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.