Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ: प्रधानमंत्री आज 1040 गरीबों को देंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का तोहफा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

लखनऊ: प्रधानमंत्री आज 1040 गरीबों को देंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का तोहफा

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
इउहुइओ-780x470

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 1040 गरीबों को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री आजमगढ़ में कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल तरीके से प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।

10 लाभार्थियों को सपनों के घर की चाबी सौंपेंगे प्रधानमंत्री
इस दौरान प्रधानमंत्री 10 लाभार्थियों को सपनों के घर की चाबी सौंपेंगे। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चेलेंज इंडिया के तहत आवास विकास की अवध विहार योजना के सेक्टर पांच में इन मकानों का निर्माण कराया है। 14 मंजिला इस इमारत में नवीन स्टे इन प्लेस फार्मवर्क तकनीक का इस्तेमाल न किया गया है। इस तकनीक से बने न मकान टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल , एवं आपदारोधी होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनवरी 2021 को लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। परियोजना की कुल निर्माण लागत 130.90 करोड़ रुपए है।

परियोजना में आवास के साथ-साथ पार्किंग आदि सुविधाएं
34.50 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं 1040 फ्लैटः लाइट हाउस प्रोजेक्ट में 34.50 वर्गमीटर कारपेट एरिया के कुल 1040 भवन बनाये गए हैं। परियोजना में आवास के साथ-साथ कम्युनिटी सेंटर, कॉमर्शियल सेंटर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), पेयजल, ड्रेजने, आन्तरिक सड़कें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाइट, खुला हरित क्षेत्र, पार्किंग आदि सुविधाएं दी गयी हैं।

लाभार्थियों को देने होंगे 5.26 लाख रुपये
एक आवास की लागत 12.59 लाख रुपये है। लेकिन लाभार्थियों को 5.26 लाख रुपये देने होंगे। परियोजना के लिए भारत सरकार ने केंद्रांश 1.50 लाख रुपये के अलावा टीआईजी के रूप में 4 लाख रुपये दिए हैं। राज्य सरकार ने एक लाख रुपये और टीआईजी के रूप में 1.33 लाख रुपये दिए हैं। परियोजना में कुल 7.83 लाख रुपये अनुदान दिया गया है। उत्तर प्रदेश सहित देश के छह राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट तैयार किये गए हैं। इन बहुमंजिला इमारतों में हर जगह अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। लखनऊ के अलावा, चेन्नई, राजकोट, रांची, त्रिपुरा और इंदौर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत गरीबों के लिए आवास बनाये गए हैं।

Post navigation

Previous: पंजाब: अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी
Next: यूपी: होली के पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.