Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी: होली के पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी: होली के पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 0 comments
Screenshot-2024-03-11-135331

राज्य सरकार के करीब 35 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को चार फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने इस पर सहमति दे दी है। अप्रैल या मई के वेतन में बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2014 से मिलेगा। इस वृद्धि से सरकार के खजाने पर करीब 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।

होली से पहले राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। इसी के बाद से ही माना जा रहा था कि राज्य सरकार भी जल्द इस दिशा में फैसला ले सकती है।

शनिवार को ही राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। चार फीसदी की वृद्धि से महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ करीब 11.5 लाख कर्मचारियों, 8 लाख शिक्षकों और 15.5 लाख पेंशनरों को मिलेगा।

महंगाई भत्ता अप्रैल में आने वाले मार्च के वेतन या मई में आने वाले अप्रैल के वेतन के साथ जोड़कर दिया जाएगा। चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि मार्च के वेतन में ही चार फीसदी महंगाई भत्ता जोड़कर दिया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ: प्रधानमंत्री आज 1040 गरीबों को देंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का तोहफा
Next: 24 के दंगल में 10 का दम पाने को मैदान में उतरेंगे हरियाणा के पांच दल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.