Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नैनीताल जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला आया सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

नैनीताल जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला आया सामने

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
गुई

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का पहला मामला सामने आया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) की ओर से सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एआरओ एपी बाजपेई की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग की ओर से 16 मार्च को आम चुनावों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में तत्काल आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और नैनीताल की जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों और परिसरों से 24 घंटे के अंदर हर प्रकार की प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं सीएमएस को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि आपके द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया है, जिसकी पुष्टि सी-विजिल के माध्मय से प्राप्त शिकायत और हल्द्वानी की फ्लाइंड स्क्वायड से प्राप्त सूचना से हुई है। पत्र में कहा गया है कि क्यों न आपके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मामले में अपना जवाब प्रस्तुत करें।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भाई-बहन के फेरे कराने पर योगी सरकार सख्त
Next: यूपी: विवाहिता ने लगाई फांसी, गुस्साए मायके वालों ने फूंका ससुराल वालों का घर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.