Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा की सीधी फ्लाइट शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा की सीधी फ्लाइट शुरू

Sarvoday Times 2 years ago 1 minute read 0 comments
उइहिउघुय

विमानन कंपनी विस्तारा ने बृहस्पतिवार से देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इसके बाद हवाई यात्रियों के पास देहरादून-बंगलूरू के बीच हवाई सफर करने का एक और विकल्प मिल गया है।

बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे के स्थान पर करीब एक घंटा विलंब से साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों को लेकर लैंड हुई। इसके बाद एयरपोर्ट से यह उड़ान तीन बजे के स्थान पर शाम करीब साढे़ चार बजे वापस 112 यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तीन उड़ान सेवा हो गई हैं।

वहीं, देहरादून-बंगलूरू हवाई रूट पर इंडिगो पहले से ही अपनी फ्लाइट संचालित कर रहा है। इसके बाद अब बंगलूरू के लिए इंडिगो और विस्तारा की दो उड़ानें हो गई हैं, जिससे हवाई यात्रियों को इस हवाई रूट पर सफर करने के लिए दो विकल्प मौजूद हो गए हैं। विस्तारा ने अपने 180 सीटर विमान से इस रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू की है।

विलंब से पहुंचीं दिल्ली और मुंबई की उड़ानें
बृहस्पतिवार को इंडिगो की दिल्ली और मुंबई वाली दो उड़ानें विलंब से एयरपोर्ट पहुंचीं। इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे़ पांच बजे के स्थान पर लगभग डेढ़ घंटा विलंब से शाम 6:50 बजे पहुंचीं। वहीं, इंडिगो की दूसरी दिल्ली वाली उड़ान शाम छह बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब से शाम साढ़े सात बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ : निवेश में यूपी ने पकड़ी रफ्तार, पर चुनौतियां भी बरकरार
Next: यूपी: प्रशिक्षण में 114 प्रशिक्षु दरोगा फेल…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.