Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी: प्रशिक्षण में 114 प्रशिक्षु दरोगा फेल…
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

यूपी: प्रशिक्षण में 114 प्रशिक्षु दरोगा फेल…

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
ज्किऔह

उत्तर प्रदेश के पीटीएस में प्रशिक्षण हासिल कर रहे 114 प्रशिक्षु दरोगा आधारभूत प्रशिक्षण परीक्षा में फेल हो गए हैं। इनमें छह महिला प्रशिक्षु भी शामिल हैं। इसके अलावा 19 प्रशिक्षु 45 दिन से पीटीएस में बिना बताए गायब हैं। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने पीटीएस को निर्देश दिया है कि अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षुओं को अंतिम परीक्षा में शामिल नहीं किया जाए। वहीं, आधारभूत प्रशिक्षण में फेल प्रशिक्षुओं का पूरक प्रशिक्षण कराकर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

बता दें कि अनुत्तीर्ण हुए प्रशिक्षुओं में पीटीसी मुरादाबाद के 6, सीतापुर का 62, उन्नाव के 15, गोरखपुर के 24, मिर्जापुर के एक और मेरठ की छह महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। वहीं प्रशिक्षण केंद्रों में बीते 45 दिन से अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षुओं में सीतापुर के छह, मुरादाबाद व उन्नाव के तीन-तीन, गोरखपुर का एक और मेरठ की चार व मुरादाबाद की 2 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं।

नियमों के मुताबिक 45 दिन से अधिक एवं 90 कार्य दिवस तक अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षु को अंतिम परीक्षा में शामिल नहीं किया जा सकता है। हालांकि उसे संस्था में रहने का अधिकार दिया जाएगा। तीन माह के पूरक प्रशिक्षण के बाद परीक्षा ली जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा की सीधी फ्लाइट शुरू
Next: यूपी: आश्रम पद्धति विद्यालय में 12वीं के छात्र ने छात्रावास में लगाई फांसी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.