Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘प्रधानमंत्री ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त किया’: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य

‘प्रधानमंत्री ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त किया’: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
89u98

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार किसानों और गरीबों के उत्थान के लिये समर्पित है।मुजफ्फर नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी सरकार ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री ने गन्ना के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर किसानों को लाभ पहुंचाया है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) कार्यकाल में गन्ने की एफआरपी 210 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे 340 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। इसी प्रकार1995 से 2017 में औसत भुगतान 23 हजार करोड़ रूपये होता था, लेकिन मोदी सरकार द्वारा दो लाख 50 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।

‘कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को 70 साल से संभाल कर रखा था’
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल में 19 चीनी मिलें बन्द हुईं वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने 10 चीनी मिलों को बंद किया , लेकिन भाजपा के शासन में 20 से अधिक चीनी मिलों को शुरू किया गया और पांच नई चीनी मिल बनाई गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014-15 के दौरान पेट्रोल में इथेनॉल नहीं मिलाया गया।भाजपा इथेनॉल की नीति लेकर आई, जिसके कारण आज 154 करोड़ लीटर इथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा है, जिससे गन्ना किसानों को लाभ प्राप्त रहा है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को 70 साल से संभाल कर रखा था, लेकिन मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया। धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभूतपूर्व अंग बनाने का काम मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। प्रधानमंत्री ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त किया है। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया करने का काम भाजपा की सरकार ने किया।

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में असुरक्षा के चलते पलायन बढ़ गया था
शाह ने कहा कि कांग्रेस 50 वर्षों तक राममंदिर के निर्माण को अटका कर और भटका कर रखा, लेकिन मोदी ने अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण करवा कर, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। शाह ने कहा कि आजादी के बाद समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक खरीदी मोदी सरकार द्वारा की गई है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में असुरक्षा के चलते पलायन बढ़ गया था। 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पलायन को रोक कर एवं उत्तर प्रदेश से गुंडाराज को समाप्त करके लोगों को सुरक्षा प्रदान की है। इंडिया समूह पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले सभी नेता घमंडिया गठबंधन में इकट्ठे हुए है। इस गठबंधन ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ’ रैली बना कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की बात की। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जिन्होनें भ्रष्टाचार किया है वह जेल जाएंगे और 2024 में भी यही कह रहे हैं। विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य भ्रष्टाचार करना और परिवारवादी लोगों को मुख्यमंत्री बनाना है, जबकि मोदी का उद्देश्य देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों को अधिकार प्रदान करके देश की नींव को मजबूत बनाना है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तुलना विपक्ष के नेतृत्व वाले भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के गठबंधन से की। उन्होने मोदी की लोकप्रियता और शासन के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डालते हुए 400 सीटों का लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। शाह ने कहा कि शाहने हुंकार भरते हुए जनता से एनडीए को 80 सीटों पर जीत हासिल करवाने और मोदी को एक फिर से प्रधानमंत्री बनाने और 400 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने का आग्रह किया।

Post navigation

Previous: क्रिकेट आइकन विराट कोहली के साथ अमेज़ ने लॉन्च किया नया ब्राण्ड कैंपेन हमेशा #रैडी टू परफोर्म
Next: चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कस्टम की कस्टडी से फरार हुए सोना तस्करों पर FIR दर्ज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.