Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्रिकेट आइकन विराट कोहली के साथ अमेज़ ने लॉन्च किया नया ब्राण्ड कैंपेन हमेशा #रैडी टू परफोर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

क्रिकेट आइकन विराट कोहली के साथ अमेज़ ने लॉन्च किया नया ब्राण्ड कैंपेन हमेशा #रैडी टू परफोर्म

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
ओइझी

भारत के सबसे तेज़ी से विकसित होते उर्जा समाधानों के ब्राण्ड अमेज़ ने लखनऊ में अपने नए ब्राण्ड कैंपेन हमेशा #रैडी टू परफोर्म का लॉन्च किया और इन्वर्टर, बैटरियों एवं सोलर प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज का प्रदर्शन किया। यह लॉन्च उपभोक्ताओं को हमेशा अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उर्जा क उत्कृष्ट समाधान उपलबध कराने की अमेज़ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अमेज़ ऐसे प्रोडक्ट्स लेकर आता है जिन्हें लम्बे एवं बार-पावर कट, मौसम की चरम परिस्थितियों और फास्ट चार्जिंग फीचर को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।

अपने नए कैंपेन हमेशा #रैडी टू परफोर्म के तहत अमेज़ ने पहली ब्राण्ड थीमेटिक एवं प्रोडक्ट फिल्म का अनावरण किया, जो उपभोक्ताओं को सभी सीमाओं को पार करने, चुनौतियों से निपटने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित करती है। विराट कोहली जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर बेजोड़ समर्पण एवं निरंतरता के लिए जाना जाता है, तत्परता एवं सर्वोच्च प्रदर्शन की भावना का प्रतीक हैं। इस फिल्म में विराट को अपनी सभी सीमाओं को पार कर हर दिन और गेम के हर पहलु में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तथा धैर्य के साथ तेज़ स्कोर बनाते हुए दर्शाया गया है। यह कैंपेन निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ भारत के सपनों एवं महत्वाकांक्षाओं को साकार करने तथा उत्कृष्ट उर्जा समाधानों की डिलीवरी के लिए गुणवत्ता एवं इनोवेशन की दिशा में अमेज़ के प्रयासों की पुष्टि करता है।

इस अवसर पर प्रीति बजाज, सीईओ एवं एमडी ने कहा, ‘‘अमेज़ ने उच्च गुणवत्ता के उर्जा प्रभावी उर्जा समाधान उपलब्ध कराकर अपने आप को भारत के भरोसेमंद ब्राण्ड के रूप में स्थापित कर लिया है। वर्तमान में तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण और उपभोक्ताओं की बढ़ती खरीद क्षमता के चलते रीटेल एवं उर्जा सेक्टर उभरते नव भारत में विकास के नए दौर से गुज़र रहे हैं। सोलर दृष्टिकोण के साथ इनोवेशन, विस्तार पर ध्यानदंयं करते हुए अमेज़ भारत के उर्जा परिवेश में बदलाव लाने के लिए तत्पर है। हमने अगले 3 सालों में अपने विकास एवं कस्टमर टचपॉइन्ट्स की संख्या को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा है। हम निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ विकसित होते भारत के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।’

नीलिमा बुर्रा, चीफ़ स्टै्रटेजी, ट्रांसफोर्मेशन एण्ड मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा, ‘‘ हमेशा #रैडी टू परफोर्म कैंपेन उपभोक्ताओं को उनके जीवन के हर पहलु में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने की अमेज़ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह फिल्म उपभोक्ताओं के रूझानों पर आधारित है और पावर कट की मुश्किलों के बिना भारत को सभी सीमाओं को पार करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती है।

हमारा मानना है कि मध्य भारत विकसित हो रहा है क्योंकि वह तेज़ी से बदलती दुनिया में पीछे नहीं रहना चाहता और रोज़मर्रा की चुनौतियों के लिए अपने आप को तैयार करना चाहता है।

‘यह फिल्म बताती है कि किस तरह अमेज़ सही मायनों में परफोर्मर है, ठीक उसी तरह जैसे विराट कोहली सही मायनों में भारत के परफोर्मर हैं। अमेज़ में हम भारत के विकसित होते शहरों और नगरों के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम महत्वाकांक्षी लोगों को उनके सपनों को साकार करने और सफलता हासिल करने में मदद करना चाहते हैं। हालांकि बार-बार पावर कट, उनकी इस प्रगति में चुनौती बन सकता है। इसीलिए हमारा मानना है कि उनकी सफलता की इस यात्रा में अमेज़ सबसे भरोसेमंद साथी है।

अनूषा शेट्टी, चेयरपर्सन एवं ग्रुप सीईओ, ग्रे ग्रुप इंडिया ने कहा, ‘‘डिजिटल लोकतांत्रीकरण के बीच भारतीयों की नई लहर देश को आकार दे रही है। भारतीयों का मानना है कि हर सपने को साकार किया जा सकता है। भारतीयों के लिए यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप किस दिशा में जा रहे हैं। अमेज़ निर्बाध विद्युत के साथ उनकी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में विश्वास रखत

इस कैंपेन के तहत आकर्षक विज़ुअल्स एवं वीडियोज़ विराट कोहली की तत्परता और परफोर्मेन्स को दर्शाते हुए, अमेज़ की इन्वर्टर बैटरियों की क्षमता और विश्वसनीयता पर रोशनी डालेंगे। विभिन्न डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अमेज़ उपभोक्ताओं को हैशटैग #रैडी टू परफोर्म के मायध्म से अपनी तत्परता और परफोर्मेन्स की कहानियां साझा करने के लिए प्रेरित करेगा।

अमेज़ की प्रोडक्ट रेंज आधुनिक टेक्नालॉजी, शानदार परफोर्मेन्स और उपभोक्ता अनुकूल डिज़ाइन के साथ उपभोक्ताओं को बेजोड़ मूल्य प्रदान करती है। ब्लैकआउट के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो, सोलर पावर के साथ अधिकतम उर्जा दक्षता प्रदान करना या आपके उपकरणों को पावर के फ्लक्चुएशन से सुरक्षित करना, अमेज़ के नए प्रोडक्ट्स इस तरह से डिज़ाइन किए जाते हैं कि ये उपभोक्ताओं को हमेशा कनेक्टेड और उत्पादक बनाए रखते हुए उन्हें सशक्त बनाते हैं।

Post navigation

Previous: 4 अप्रैल का राशिफल : इन राशि वालों को आर्थिक रूप से मिलेगी तरक्की
Next: ‘प्रधानमंत्री ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त किया’: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.