Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री जख्मी
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री जख्मी

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
कोपिज

गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को रोडवेज बस टायर फटने से बेकाबू होकर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।

कैसरबाग डिपो की बस के चालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि बलरामपुर से लखनऊ जाते समय करूवापारा गांव के पास अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस के दाहिने तरफ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली बलरामपुर चीनी मिल जा रही थी। हादसे में ट्रॉली पलटने से गन्ने सड़क पर बिखर गए, जिन्हें पुलिस ने हटवाकर आवागमन शुरू कराया। परिचालक रितेश कुमार निवासी हरदोई ने बताया कि बस में कुल 25 सवारियां थीं। 12 लोग जख्मी हुए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। वहीं, घायल सोनाली व मुन्ना को निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तेज गर्मी में इन देसी ड्रिंक्स से पाएं भरपूर एनर्जी
Next: गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई पदों पर आवेदन शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.