Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई पदों पर आवेदन शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई पदों पर आवेदन शुरू

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
०ओकोप्ज्क

पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल या एसआई बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर (SI) सहित 12472 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी।

पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑनलाइन जॉब एप्लीकेशन सिस्टम की ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन से पूर्ण अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

क्या है योग्यता
गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

कॉन्स्टेबल पदों पर फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम आयु 18 से कम और एसआई पदों के लिए 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो सेलेक्ट करें और उसके बाद मांगी गई सभी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा कर पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के लिए 100 रुपये और जनरल कैटेगरी (Both (PSI+LRD) के लिए 200 रुपये तय किया गया है। एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Post navigation

Previous: गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री जख्मी
Next: एआईएएसएल में एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.