Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश के कई हिस्सों में आज बदलेगा मौसम
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश के कई हिस्सों में आज बदलेगा मौसम

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
national-1 (1)

मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश के कई हिस्सों में 13 से 15 अप्रैल तक गरज-चमक बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। शनिवार शाम देश के कुछ हिस्सों में वर्षा और तेज हवा से मौसम बदला। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में शनिवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश के कई हिस्सों में 13 से 15 अप्रैल तक गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। शनिवार शाम देश के कुछ हिस्सों में वर्षा और तेज हवा से मौसम बदला। इससे तेज गर्मी से राहत मिली।

दिल्ली में शनिवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहे

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसलिए दिल्ली और इसके आसपास अगले दो दिन तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक होने से गर्मी रही।

पंजाब में हल्की वर्षा के बाद गर्मी से राहत

शाम चार बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। घने बादल और तेज हवा के बीच गरज के साथ वर्षा हुई। कुछ इलाकों में तेज वर्षा भी हुई। पंजाब में भी कई जिलों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा के बाद गर्मी से राहत मिली। रविवार को कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार के साथ ही वर्षा होने की भी संभावना है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में 13 से 15 अप्रैल तक गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली

उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली। यहां भी अगले दो दिन पहाड़ों में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हिमाचल में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ आंधी चली। मौसम विभाग ने 72 घंटे में भारी ओलावृष्टि और वर्षा के साथ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। 50 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की चेतावनी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ईदगाह पहुंचे अखिलेश, मुबारकबाद दी…
Next: लोकसभा चुनाव: पीलीभीत में विपक्ष पर बरसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.