Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लोकसभा चुनाव: पीलीभीत में विपक्ष पर बरसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लोकसभा चुनाव: पीलीभीत में विपक्ष पर बरसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 2 years ago 1 minute read 0 comments
up-2-2-780x467 (3)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे ओर माफिया को संरक्षण मिलता था। योगी आदित्यनाथ के आने बाद पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।

पीलीभीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गभिया सहराई में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। धामी ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था। तुष्टीकरण था। परिवारवाद को बढ़ाने का काम होता था। अब नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दूसरे लोग,  अपनी पार्टी और परिवारों को बचाने के लिए बेमेल गठबंधन कर रहे हैं। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे ओर माफिया को संरक्षण मिलता था। योगी आदित्यनाथ के आने बाद पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। योगी राज में गुंडे, माफिया की क्या दुर्गति हो गई है, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। गुंडों की जगह या तो जेल में हैं या कहीं और है, यह सब जानते हैं। भाजपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो विकास और सुशासन को साथ लेकर चल रही है। 

सीएए से साधा चुनावी समीकरण 
पुष्कर सिंह धामी ने सीएए से बंगाली वोटों का समीकरण साधा। कहा कि सीएए से बंगाली समाज की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में रहने वाले बंगाली समाज को दी गई सुविधाओं का जिक्र किया। 

बंगाली समाज की महिलाओं ने उलूक ध्वनि से किया स्वागत 
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बंगाली समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। आरती की और विशेष उलूक (उल्लू) ध्वनि निकाली। बताया जाता है महिलाएं यह ध्वनि विशेष अवसरों पर निकालती हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के कई हिस्सों में आज बदलेगा मौसम
Next: बागेश्वर में खाई में गिरी कार, हादसे में चार युवकों की मौत

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.