Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका में जहां पर हुई गोलीबारी,वही भारतीय वायुसेना अध्यक्ष मार्शल भदौरिया भी रहे मौजूद
  • देश

अमेरिका में जहां पर हुई गोलीबारी,वही भारतीय वायुसेना अध्यक्ष मार्शल भदौरिया भी रहे मौजूद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
aaa

अमेरिका में हवाई स्थित नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में बुधवार को एक बंदूकधारी ने जिस जगह पर गोलीबारी की वहां पर भारतीय वायुसेना अध्यक्ष मार्शल आर.के.एस भदौरिया के साथ उनकी टीम भी मौजूद थी। हालांकि, इस घटना के बाद वायुसेना अध्यक्ष समेत वायुसेना के सभी जवान बिल्कुल सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि हवाई में गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित बाद में हमलावर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी जिसमे से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नौसेना अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को गोलीबारी की सूचना दी थी जिसके बाद अड्डा कुछ घंटों तक बंद रहा।

एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया अमेरिका की तरफ से हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के वायुसेना प्रमुखों के लिए आयोजित कार्यक्रम पैसिफिक एयर चीफ सिम्पोसियम (पैक्स 2019) में हिस्सा लेने गए हैं। इस कॉन्फ्रेंस का मकसद क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को आकार देना है। अमेरिका के अलावा 20 देशों के एयर चीफ मार्शल भी इस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोले सिख दंगे पर अगर गुजराल की मानी होती बात तो टल सकता था 1984 का दंगा…
Next: उन्नाव में रेप पीड़िता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई गई: हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.