Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तिहाड़ बुलाया गया मेरठ जेल का जल्लाद पवन, निर्भया के हत्यारों को फांसी पर लटकाएगा!
  • Uncategorized

तिहाड़ बुलाया गया मेरठ जेल का जल्लाद पवन, निर्भया के हत्यारों को फांसी पर लटकाएगा!

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
t7t7

देश को दहला देने वाले दिल्ली (Delhi) के निर्भया कांड (Nirbhaya Rape case) के चारों दोषी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. खबर है कि मेरठ के पवन जल्लाद को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने यूपी जेल विभाग के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर जल्लाद को दिल्ली भेजने का आग्रह किया है. अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए ही पवन को तिहाड़ बुलाया गया है.   

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो जल्लाद हैं. जिनमें से लखनऊ के इलियास जल्लाद की तबियत खराब चल रही है ऐसे में बचा सिर्फ पवन. इसलिए पवन को तिहाड़ जेल बुलाया गया है. उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी कारागार के महानिदेशक आनंद कुमार ने तिहाड़ का पत्र मिलने की पुष्टि भी कर दी है.

आपको बता दें कि बुधवार (11 दिसंबर) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa District) के एक रिटायर्ड फौजी ने निर्भया कांड (Nirbhaya Rape Case) के दोषियों को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की पेशकश की थी. इसके लिए रिटायर्ड फौजी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है.

जल्लाद बनने को तैयार रिटायर्ड फौजी प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि वो इस काम के बदले अपनी ओर से 5 लाख रुपए भी सरकारी खजाने में जमा करेंगे. दरअसल, खबरों के जरिए उन्हें पता चला कि निर्भया कांड के दोषियों को सजा देने के लिए जल्लाद नहीं है, तो उन्होंने खुद ही जल्लाद बनकर ऐसे अपराधियों से समाज को मुक्त करने की पेशकश की. उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस बाबत चिट्ठी लिखी है. उनका कहना है कि वो खुद जल्लाद बनकर ऐसे अपराधियों को दुनिया से मुक्त करना चाहते हैं.

खंडवा के ओमकारेश्वर निवासी प्रदीप ठाकुर भारतीय थल सेना में सिपाही के पद पर रह चुके हैं और सेना में कोड आफ सिगनल का काम करते थे. लगभग 8 साल की सेवा देने के बाद मेडिकल ग्राउंड पर भारतीय सेना से उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया. फिलहाल, प्रदीप ठाकुर ओमकारेश्वर में नर्मदा की सफाई जैसे समाज सेवा के काम करते हैं. उन्होंने मृत्यु के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए अपने देहदान करने का पंजीयन भी कराया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी ने असम के लोगों से कहा, ‘CAB के पास होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं’
Next: हैदराबाद एनकाउंटर मामले पर सुनवाई आज; SC के पूर्व जज की निगरानी में जांच का हो सकता है आदेश

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.