Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PM मोदी ने असम के लोगों से कहा, ‘CAB के पास होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं’
  • देश
  • मुख्य समाचार

PM मोदी ने असम के लोगों से कहा, ‘CAB के पास होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation after the Supreme Court's verdict on the Ram Janmabhoomi-Babri Masjid title dispute case in Ayodhya; in New Delhi on Nov 9, 2019. (Photo: IANS)

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation after the Supreme Court's verdict on the Ram Janmabhoomi-Babri Masjid title dispute case in Ayodhya; in New Delhi on Nov 9, 2019. (Photo: IANS)

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने असम (Assam) के लोगों से कहा है कि उन्हें नागरिकता बिल पास होने के बाद से चिंता की कोई जरूरत नही हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि असम के लोगों के अधिकार, पहचान संस्कृति को कोई नहीं छीन सकता है. 

पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैं असम के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उन्हें इस बिल के पास होने पर चिंता करने की जरूरत नहीं है. कोई भी आपकी पहचान, अधिकार और संस्कृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा. यह फलती-फूलती रहेगी.’  पीएम मोदी ने कहा, ‘केंद्र सरकार संवैधानिक सुरक्षा, भाषा, संस्कृति और असम की क्षेत्रीय संस्कृति को लेकर प्रतिबद्ध है.’

पूर्वोत्तर के राज्यों खासतौर पर असम (Assam) और में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं जो की हिंसक रुप ले चुके हैं. असम जाने वाली कई उड़ानों को रद्दा कर दिया गया है. 

कोलाकात एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा है कि कोलकाता से डिब्रूगढ़ जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.  इंडिगो ने कहा है कि असम में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर डिब्रूगढ़ से आने और जाने वाली फ्लाइट्स को आज के लिए (12 दिसंबर) कैंसल कर दिया गया है। यात्री वैकल्पिक फ्लाइट्स चुन सकते हैं या फिर वह रिफंड पा सकते हैं।

सीएम के घर पर पथराव
सूत्रों के मुताबिक डिब्रूगढ़ स्थित लाखीनगर में राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) के घर पर पथराव किया गया है. इसके अलावा बिल का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी विधायक प्रशांता पुखान और पार्टी नेता सुभाष दत्ता के घर पर भी तोड़फोड़ की.

गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चित काल तक क्फर्यू लगा दिया गया है.  गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में सेना ने रात भर फ्लैग मार्च किया है. असम के 10 जिलों में धारा 144 लागू है.  

Post navigation

Previous: आंध्र प्रदेश बस किराए को लेकर विरोध प्रदर्शन किया .
Next: तिहाड़ बुलाया गया मेरठ जेल का जल्लाद पवन, निर्भया के हत्यारों को फांसी पर लटकाएगा!

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.