Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 12 months ago (Last updated: 12 months ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM

लखनऊ। बेटियों को पालने-पोसने के बाद माता-पिता उनकी शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज देते हैं, लेकिन कई बार यही दहेज बेटियों की मौत का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला लखनऊ के बंथरा इलाके से सामने आया है, जहाँ गुजरात में रह रही शिल्पी चौधरी नामक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

नीव गाँव निवासी कमलेश कुमार चौधरी ने अपनी बेटी शिल्पी का विवाह 26 मार्च को सागर चौधरी निवासी ग्राम चांदनी, कोतवाली कोंच, जिला जालौन से हिन्दू रीति-रिवाजों से किया था। विवाह के बाद से ही शिल्पी गुजरात में अपने पति, सास-ससुर और देवर के परिवार संग रहने लगी। पिता कमलेश के अनुसार, शादी में उन्होंने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए और शादी से कुछ दिन पहले दामाद सागर की माँग पर 1.20 लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर भी किए थे।

शादी के बाद से ही शिल्पी पर सोने के आभूषण और नकदी लाने का दबाव बनाया जाने लगा। राखी पर जब वह मायके आई तो उसने रो-रोकर अपनी पीड़ा बयां की और बताया कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहा है। उस समय उसकी तबीयत भी खराब थी, बावजूद इसके सास ने ज़बरन उसे वापस गुजरात बुला लिया।

बीती 26 तारीख को परिवार को सूचना मिली कि शिल्पी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पिता कमलेश जब गुजरात पहुंचे तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पति सागर को सौंप दिया।

कमलेश चौधरी ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर मार डाला गया। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की लिखित तहरीर दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज नहीं हो सका था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर 225 पीआरवी कर्मी और 3 संवाद अधिकारी सम्मानित, अब तक 41,580 से अधिक जीवन बचाए यूपी-112 ने
Next: माखनखेड़ा रसूलपुर ब्रह्मनान में इंटरलॉकिंग निर्माण में भारी घोटाला! मिट्टी पर बिछाई इंटरलॉकिंग, फिर उसी पर डाली मिट्टी – जिम्मेदार कौन?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.