इटियाथोक,गोण्डा। कस्बा इटियाथोक निवासी समाजसेवी हनुमान प्रसाद शुक्ल ने मंगलवार को गोंडा बलरामपुर रोड स्थित कुआंनो जंगल में बंदरों को केला और भुना चना खिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
हनुमान प्रसाद शुक्ल पिछले 10 सालों से मंगलवार का व्रत रखते हैं और बजरंगबली के भक्त हैं। वह पशु पक्षियों को भोजन कराना और जख्मी गौवंशो के उपचार के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। शुक्ल ने बताया कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों की सेवा करने से मन को सुकून और शांति मिलती है। मौके पर ननकऊ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, विवेक शुक्ला, राकेश मौजूद रहे और सभी ने बंदरों को केला और चना खिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
