Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CAB के विरोध में IPS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग में थे तैनात
  • देश

CAB के विरोध में IPS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग में थे तैनात

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
uyhuy

नागरिकता संशोधन बिल  संसद में पास हो चुका है. उधर, इसके विरोध में असम में हिंसक प्रदशर्न जारी है. लोग सड़कों पर उतर आए हैं, कहीं पथराव किए जा रहे हैं तो कहीं आगजनी. सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. अब खबर है कि इस बिल के विरोध में एक IPS ऑफिसर ने इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुकाबिक महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग में बतौर आईजीपी पोस्टेड अब्दुल रहमान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 

बुधवार (11 दिसंबर) को ट्वीट कर रहमान ने कहा कि, ‘नागरिकता संशोधन बिल संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है. मैं इस बिल की निंदा करता हूं. सविनय अवज्ञा में मैंने कल से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने का निर्णय लिया है. मैं आखिरकार अपनी सेवा से इस्तीफा दे रहा हूं.’

अगली ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘यह विधेयक भारत के धार्मिक बहुलवाद के खिलाफ है. मैं सभी न्यायप्रिय लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विधेयक का विरोध करें. यह संविधान की मूल विशेषता के खिलाफ है.’

PS अधिकारी ने अपने ट्वीट के साथ इस्तीफा भी पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है, ‘मैंने VRS के लिए एक अगस्त 2019 को आवेदन किया था. इसके बाद 25 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को मेरे VRS की सिफारिश भेजी थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसे स्वीकार नहीं किया.’ इस रिजेक्शन को उन्होंने कोर्ट में भी चैलेंज किया था. इस मामले में कोर्ट का फैसला अभी आना बाकी है. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हैदराबाद एनकाउंटर मामले पर सुनवाई आज; SC के पूर्व जज की निगरानी में जांच का हो सकता है आदेश
Next: अनाज मंडी अग्निकांड के कारणों से उठेगा पर्दा, CFSL टीम 15 दिन में देगी अपनी रिपोर्ट

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 29 minutes ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.