Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनाज मंडी अग्निकांड के कारणों से उठेगा पर्दा, CFSL टीम 15 दिन में देगी अपनी रिपोर्ट
  • उत्तर प्रदेश

अनाज मंडी अग्निकांड के कारणों से उठेगा पर्दा, CFSL टीम 15 दिन में देगी अपनी रिपोर्ट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
tyhr

अनाज मंडी अग्निकांड मामले की जांच शुरू हो चुकी है. बुधवार सुबह CBI की CFSL टीम, क्राइम ब्रांच और BSES की टीम जांच के लिए घटना स्थल पहुंची थी. 

CFSL की  8 सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री में से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद अहम सबूत इकठ्ठा किए है. संभावना जताई जा रही है कि पंद्रह दिनों के भीतर सीएफएलएल की रिपोर्ट आ जाएगी, जिसमें आग लगने की मुख्य वजहों का पता चल जाएगा.

इधर क्राइम ब्रांच की टीम 9 चश्मदीदों और फैक्ट्री मालिक रेहान से करीब कई घंटे की पूछताछ के बाद बीती रात उसके बहनोई और बिल्डिंग में पार्टनर सुहैल (32) को गिरफ्तार कर लिया है.  हालांकि रिहान के दूसरे भाई इमरान की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम ने छह जगहों पर छापेमारी की.. लेकिन वह अभी तक फरार हैं..

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान कर उनका पोस्टमार्टम करा लिया गया हैं. जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अहम सबूत होगी, जिसमें ये बात साफ हो पाएगी कि कितने लोगों की जलने और कितने लोगों की दम घुटने से मौत हुई है. वहीं दूसरी बीएसईएस विभाग द्वारा भी रिपोर्ट मांगी गई है. जिसमें शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों का पता चल पाएगा.

बता दें दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत में रविवार (8 दिसंबर) को लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई थी. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CAB के विरोध में IPS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग में थे तैनात
Next: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 का चल रहा इलाज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.