Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago (Last updated: 6 months ago) 0 comments
download (1)

लखनऊ( आरएनएस ) , प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य भवन, उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कौशल विकास की भूमिका और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।बैठक में एक निजी औद्योगिक तकनीकी संस्था के सहयोग से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सशक्तिकरण, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था तथा उद्योग आधारित कौशल विकास पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।इस अवसर पर एक परामर्शदात्री संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा भविष्य उन्मुख कौशल, नई तकनीकों तथा बदलते औद्योगिक परिदृश्य के अनुरूप प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास को नई दिशा देकर युवाओं को सशक्त बनाना तथा उद्योगों के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार, तकनीकी उन्नयन तथा उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और कौशल विकास के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति दी जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के प्रयास से साकार हुआ भरथापुर ग्रामवासियों के विस्थापन का सपना
Next: 12 साल से कर रहे थे फर्जी मार्कशीट का धंधा 

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.17.49 PM
  • Uncategorized

विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर अपराजिता ने गोण्डा में किया बहु-हितधारक समन्वय बैठक का आयोजन बाल तस्करी के विरुद्ध साझा रणनीति पर दिया जोर

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.