Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता- डीएम
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता- डीएम

Sarvoday Times 6 months ago 1 minute read 0 comments
पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता- डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में संबंधित के साथ हुई बैठक

अनाधिकृत रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एल0पी0जी0 का भण्डारण, होलडिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

प्रयागराज। ईरान- इजराईल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के कारण ईंधन की कमी होने सम्बन्धी अफवाहें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एलपीजी एवं पेट्रोल/डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।  

बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, पेट्रोल/ डीजल तथा एलपीजी के समस्त विक्रय अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं पेट्रोल/डीजल व एलपीजी एसोसियन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

 जिला पूर्ति अधिकारी एवं विक्रय अधिकारी डीजल एवं पेट्रोल द्वारा अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रमक दुष्प्रप्रचार और अफवाह के कारण पेट्रोल व डीजल के अतिरिक्त मांग के कारण पेट्रोल पम्प पर अनावश्यक भीड़ बढ़ी हुई है। जबकि जनपद के 368 पेट्रोल पम्पों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। आमजन की मांग के सापेक्ष पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भण्डारण पेट्रोल पम्पों है। जनपद के पेट्रोल पम्पों पर आज का प्रारम्भिक स्टॉक लगभग 65 लाख डीजल / पेट्रोल उपलब्ध है, जबकि गत दिवस की डिलीवरी 18 लाख लीटर डीजल/पेट्रोल है। इसी प्रकार जनपद के 144 गैस एजेन्सियों के माध्यम से सुचारू रूप से एलपीजी उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। 

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में सभी को निर्देशित किया गया कि पेट्रोल / डीजल एवं एलपीजी गैस की बिक्री पर सतत् निगरानी रखी जाय कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से भण्डारण या होलडिंग एवं कालाबाजारी न करने पाये।

जिलाधिकारी द्वारा अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 साल से कर रहे थे फर्जी मार्कशीट का धंधा 
Next: राम मंदिर परकोटा के सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.