Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • न्यूरोसर्जन पर आरोप लगाने वाली छात्रा का हुआ मेडिकल 
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

न्यूरोसर्जन पर आरोप लगाने वाली छात्रा का हुआ मेडिकल 

Sarvoday Times 6 months ago 1 minute read 0 comments
न्यूरोसर्जन पर आरोप लगाने वाली छात्रा का हुआ मेडिकल

मेडिकल के समय नर्स से भिड़ी छात्रा

प्रयागराज। प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ कार्तिकेय शर्मा पर बैडटच का आरोप लगाने वाली छात्रा का आज शुक्रवार को डफरिन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान वहां भी कुछ देर के लिए हंगामा हो गया।

 छात्रा के भाई ने बताया कि बहन का मेडिकल परीक्षण होने के दौरान अस्पताल में मौजूद एक नर्स ने चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाया। बहन ने विरोध किया तो उसे धमकाया और मारपीट की। एफआईआर दर्ज कराने की भी धमकी दी।

इस मामले में शाहगंज के थाना अध्यक्ष कपिल कुमार का कहना है कि उनके पास फोन आया था। इस पर थाने से एक दरोगा मौके पर पहुंचे। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया। कहा कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण हो चुका है। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस घटना के दौरान मौजूद ड्यूटी स्टाफ, मरीजों और तीमारदारों के भी बयान दर्ज करेगी। चैंबर के बाहर और परिसर में लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे।

बाक्स 

न्यूरोसर्जन बोले- लड़की को बैडटच किया तो चिल्लाई क्यों नहीं

प्रयागराज। ‘बैडटच का आरोप लगाने वाली लड़की मनोरोगी (साइको) है। ऐसे में वह कुछ भी कह सकती है। कुछ भी कर सकती है। आजकल वसूली का धंधा चल रहा है। हंगामा करने वालों में शामिल एक युवक फोन पर किसी से कह रहा था कि डॉक्टर का इतना चरित्र हनन कर देंगे कि वह खुद ही कटोरा लेकर भागता फिरेगा। यह कहना है प्रयागराज के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा का।

डॉ शर्मा ने कहा कि कैमरे लगे हैं, वो देखे जा सकते हैं। अगर मैंने कुछ किया होता तो लड़की उसी समय चिल्लाती। क्लीनिक बंद हो गया। इसके बाद 15-20 लड़के आए और हंगामा करने लगे। मैंने उनसे हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। 

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 साल से इलाज कर रहा हूं। मेरी यही मांग है कि निष्पक्ष जांच हो। हमारा सीसीटीवी देख लें। मेरी पत्नी भी उस समय आ गई थी। वह मुझे चाय देने आई थी। वह भी वहीं खड़ी हो गई। मेरी स्टाफ सब्बो, मेरा गार्ड सब वहीं पर थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ऐशबाग स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक 15 जुलाई तक होगा पूर्ण, पर्यटन मंत्री ने किया निरीक्षण
Next: चिकित्सक ने जुर्माने की रकम जमा करके तीन बंदियों को कराया रिहा

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 24 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.