Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चिकित्सक ने जुर्माने की रकम जमा करके तीन बंदियों को कराया रिहा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

चिकित्सक ने जुर्माने की रकम जमा करके तीन बंदियों को कराया रिहा

Sarvoday Times 6 months ago 1 minute read 0 comments
images

प्रयागराज। समाजसेवी चिकित्सक डाॅ. अर्पण घर दुबे ने केंद्रीय कारागार नैनी में बंद तीन बंदियों के लिए जुर्माने की रकम देकर उन्हें जेल से रिहा करवाया। बंदी जुर्माना नहीं भर पाने के कारण सजा काट रहे थे। 

नैनी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बंदी हेमंत कुमार पुत्र रामचंद्र को 16670 रुपये, प्रदीप कुमार उर्फ पृथ्वी पाल पुत्र बैजनाथ को 8010 रुपये और शिव भवन कोरी पुत्र रामदीन को 6070 रुपये जुर्माने की रकम जमा करनी थी। इसे वह जमा नहीं कर पा रहे थे। इस कारण वह जेल में सजा काट रहे थे।

गुरुवार को समाजसेवी डाॅ. अर्पण धर दुबे ने तीनों बंदियों के जुर्माने की रकम जमा कर दी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया। इसके अलावा कारागार में बंद 110 ऐसे बंदी जिनसे कई सालों से कोई मिलने नहीं आया, उन्हें चिकित्सक डाॅ. अर्पण धर दुबे और डाॅ. संगम लाल विश्वकर्मा ने दैनिक उपयोग की चीज वितरित की।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह की ओर से निर्गत प्रशंसा प्रमाणपत्र वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार अमिता दुबे ने डाॅ. अर्पण घर दुबे को प्रदान किया। इस अवसर पर डाॅ. वेद प्रकाश चंद्र, जेलर जयशंकर प्रसाद, केबी सिंह समेत जेल के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: न्यूरोसर्जन पर आरोप लगाने वाली छात्रा का हुआ मेडिकल 
Next: घरेलू गैस की होम डिलीवरी कराने की मांग

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 24 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.