Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर में फिर खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, AQI 500 के करीब
  • Uncategorized

दिल्ली-एनसीआर में फिर खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, AQI 500 के करीब

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
uiii

 दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 500 के करीब पहुंच गया. दिल्ली (Delhi) के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता स्तर 488 रहा जो कि अस्थमा और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काफी खतरनाक है. वहीं, बात करें दिल्ली से सटे नोएडा की तो यहां की वायु गुणवत्ता 429 दर्ज की गई जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद घातक है.

इससे पहले बुधवार को हवा की गति में कमी आई जिस वजह से प्रदूषक तत्व वातावरण में एक ही जगह पर मौजूद रहे. इसके कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कहा था कि बुधवार शाम को हल्की बारिश हो सकती है जिससे प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन बारिश न होने के कारण हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. 

हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से एक बार फिर हवा साफ होने के आसार हैं. सफर के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद हल्की बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं. बारिश से वायु प्रदूषण में तो सुधार होगा लेकिन ठिठुरन और बढ़ जाएगी. कोहरा बढ़ने के भी आसार जताए जा रहे हैं. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 का चल रहा इलाज
Next: अयोध्या मामला: 5 जजों की बेंच 18 पुनर्विचार याचिकाओं पर आज करेगी सुनवाई

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.