Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 का चल रहा इलाज
  • देश

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 का चल रहा इलाज

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
uiujuj8

 बहराइच जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायलों ने मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्‍त रास्‍ते में दम तोड़ दिया. अन्‍य 3 घायलों का इलाज मेडिकल कालेज बहराइच में चल रहा है.

यह घटना कोतवाली नानपारा इलाके में बहराइच-नानपारा हाइवे पर गौरा धनौली गांव के पास हुई. घटना की सूचना मिलते ही यूपी सरकार की पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल मेडिकल कॉलेज पहुंचीं. यहां पर जिले का कोई भी अफसर घायलों का हाल लेने काफी देर तक नहीं पहुंचा. इस पर पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल ने मौके से DM बहराइच को फोन लगाया और मौके की स्थित से अवगत कराया. इसके बाद DM शम्भू कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों का उचित इलाज व लापरवाह अफसरों पर सख्‍त कार्रवाई करने का आश्‍वासन देते नजर आए.

दरअसल, हादसे का शिकार हुए सभी लोग स्‍वर्णकार समाज के थे, जोकि बहराइच शहर के रहने वाले थे. ये सभी इनोवा कार से नानपारा शादी अटेंड करने जा रहे थे. इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक को बचाने के चक्कर में इनोवा कार गहरी खाई में पलट गई और 6 लोगों की मौत हो गई. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनाज मंडी अग्निकांड के कारणों से उठेगा पर्दा, CFSL टीम 15 दिन में देगी अपनी रिपोर्ट
Next: दिल्ली-एनसीआर में फिर खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, AQI 500 के करीब

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.