Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पूरा घर जलकर राख — लाखों का नुकसान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पूरा घर जलकर राख — लाखों का नुकसान

Sarvoday Times 7 months ago (Last updated: 7 months ago) 0 comments
IMG-20260411-WA0241

कटरा बाजार, गोण्डा।विकासखंड कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनगांव के मजरा भदैंयन पुरवा में शुक्रवार शाम एक भीषण अग्निकांड ने एक परिवार को बेघर कर दिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर के ऊपर से गुजर रही विद्युत विभाग की एलटी लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज चिंगारी निकलकर सीधे मकान की छप्पर पर गिरी, जिससे आग भड़क उठी। उस समय परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर मालिक ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी भी सामान को सुरक्षित बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। घर में रखा नगदी, जेवर, अनाज (आटा, चावल, दाल) सहित रोजमर्रा का सारा सामान और कपड़े जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। इस अग्निकांड में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। तब तक गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पा लिया था। हालांकि, तब तक पूरा घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।यह घटना एक बार फिर विद्युत विभाग की लापरवाही और दमकल विभाग की देरी पर सवाल खड़े करती है।

Post navigation

Previous: गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, युवक घायल-पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया केस
Next: *धैर्य-संकल्प,साहस व समर्पण के प्रतीक ज्योतिबा राव फुले की मनाई गई 199वीं जयंती*      

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.