Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन*
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन*

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260413-WA0306

इटियाथोक, गोण्डा – विकासखंड इटियाथोक के ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की शुरुआत आज ब्लॉक सभागार से हुई। ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक पूनम द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार पासवान व खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया।

रैली ब्लॉक सभागार इटियाथोक से निकल कर सीएचसी इटियाथोक, शंकर चौराहा, हरैंया झूमन से होते हुए ब्लॉक सभागार पर आकर समाप्त हुई। तत्पश्चात ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर और उपहार देकर स्वागत किया गया। गत फरवरी माह में हुए निपुण आकलन में निपुण घोषित किए गए विकासखंड के कुल 33 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने कहा कि यह रैली बच्चों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्हीं नौनिहालों में से कल के डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक निकलेंगे जो देश का गौरव बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभाष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल, एडीओएजी मजहर हुसैन, एआरपी दिलीप वर्मा, वैभव त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, सौरभ वर्मा, राम अचल, मनोज यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनपद मुजफ्फरनगर में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई
Next: नगर निगम सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 29 minutes ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.