Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नगर निगम सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

नगर निगम सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
नगर निगम सफाई कर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की

6 सूत्रीय मांगों एवं बकाया भुगतान पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

प्रयागराज। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। सफाई मजदूर एकता मंच ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 1 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

यूनियन की प्रमुख मांगों में महाकुंभ 2025 में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को घोषित न्यूनतम मजदूरी 20,000 रुपये का तत्काल भुगतान शामिल है। इसके अतिरिक्त, 201 ठेका सफाई कर्मियों को घोषित 10,000 रुपये के बोनस का भुगतान न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई है और इसके शीघ्र भुगतान की मांग की गई है। कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। यूनियन ने सफाई कर्मचारी से सफाई नायक पद पर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति शुरू करने की मांग की है। नगर निगम सीमा विस्तार के मद्देनजर कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में समायोजित करने की भी बात कही गई है।

ज्ञापन में सफाई मजदूर एकता मंच को नगर निगम परिसर में कार्यालय के लिए उचित स्थान आवंटित करने की मांग भी उठाई गई है। साथ ही, तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही पटल पर तैनात सफाई नायकों एवं निरीक्षकों के तबादले की भी मांग की गई है। यूनियन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हेल्थ मैनुअल जारी करने और उसके अनुरूप नए कर्मचारियों की नियुक्ति की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि इन मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 1 मई से सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे शहर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और शासन की होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन*
Next: पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद, अनुशासन, आचरण एवं पुलिस छवि को सुदृढ़ बनाने हेतु दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.