Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 0 comments
download (15)

नई दिल्ली,26 अपै्रल। मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की घोषणा की है। यह कदम दोनों कंपनियों की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में बड़ा निवेश करने के कारण उठाया जा रहा है। दोनों तकनीकी दिग्गज 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यह संभावित कटौती प्रौद्योगिकी उद्योग में व्यापक श्रम फेरबदल की मात्र शुरुआत हो सकती है, क्योंकि कंपनियां कार्यबल लागत को कम करते हुए एआई में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं।
मेटा ने अपने कर्मचारियों को बताया कि वह अपने कार्यबल में 10 फीसदी यानि लगभग 8,000 नौकरियों की कटौती करेगी। साथ ही 6,000 रिक्त पदों को भरने की योजना भी रद्द कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका में योग्य कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना का प्रस्ताव दे रही है। इसी तरह नाइकी ने लगभग 1,400 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। स्नैप ने 16 फीसदी और सेल्सफोर्स ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी की है।
मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट मिलकर इस साल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 700 अरब डॉलर (करीब 65,000 अरब रुपये) खर्च कर सकते हैं। साथ ही, कई कंपनियां दक्षता बढ़ाने, टीमों को सुव्यवस्थित करने के लिए एआई टूल्स का उपयोग कर रही हैं। इस बदलाव को लेकर एक्जीक्यूटिव कोच और पूर्व एआई प्रोफेशनल एंथनी टगल का कहना है कि यह एक अस्थायी बाजार सुधार के बजाय एक स्थायी परिवर्तन की शुरुआत है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous:  शिक्षिका का वीडियो बनाने का आरोप, विरोध पर छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज
Next: साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.