Skip to content

Primary Menu
  • Home
  •  शिक्षिका का वीडियो बनाने का आरोप, विरोध पर छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

 शिक्षिका का वीडियो बनाने का आरोप, विरोध पर छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

Sarvoday Times 5 months ago 1 minute read 0 comments
images (1)

गोण्डा 25 अप्रैल। शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज  के एक कम्पोजिट विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

       अयोध्या निवासी पीड़िता ने बताया कि वह शिक्षा क्षेत्र के एक कम्पोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उसी विद्यालय में मोहम्मद रशीद अंसारी भी सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं।

     आरोप है कि गत शुक्रवार सुबह जब वह अपने पति समीर कुमार पांडेय के साथ बाइक से विद्यालय पहुंचीं, तभी आरोपी शिक्षक उनका वीडियो बनाने लगा। शिक्षिका के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने से मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया।

         पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक ढंग से शरीर को छूने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। शोर सुनकर विद्यालय के अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।

       बताया गया कि घटना के बाद आरोपी शिक्षक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी की इस प्रकार की हरकतों की शिकायत पूर्व में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की जा चुकी है।

       थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: खाने को पकाने के लिए अपनाएं ये 4 सेहतमंद तरीके।
Next: मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.