Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
6F7A4396

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव-2026 के क्रम में उत्तर प्रदेश फार्मास्युटिकल एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग नीति-2023 के प्राविधानों के अनुसार 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एल0ओ0सी0) प्रदान किये। सभी निवेशकों को सफलतम निवेश की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के औद्योगिक व स्वास्थ्य सेवा के लिए ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड की गारण्टी है। प्रदेश अब ट्रस्ट व टाइमली डिलीवरी के लिए पहचाना जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रत्येक रिलायबल पॉलिसी पार्टनर के साथ खड़ा है।
 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें नए भारत के दर्शन हो रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। हम 200 देशों को सस्ती व गुणवत्तापरक दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं। विगत दिनों हुए फार्मा कॉन्क्लेव ने ग्लोबल हेल्थटेक के मैप पर उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आपका निवेश केवल फार्मा/मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विश्वास के साथ जुड़ा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश रिसर्च एवं डेवलपमेण्ट में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायता करेगा। इस निवेश से प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्किल्ड/अनस्किल्ड युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में निवेश से नई सम्भावनाएं पैदा हुई हैं। विगत 09 वर्षों में सरकार की स्पष्ट नीति व साफ नीयत के कारण उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बना है। प्रदेश की जी0एस0डी0पी0 बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।
 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा मार्केट है। यहां का माहौल उद्योगों के अनुकूल है। यहां पर्याप्त लैण्ड बैंक है। प्रदेश में प्रत्येक सेक्टर में कार्य करने वाला वर्कफोर्स उपलब्ध है। यहां का 56 फीसदी वर्कफोर्स युवा है। इन युवाओं को स्किल, इनोवेशन व टेक्नोलॉजी से जोड़कर मार्केट की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं।
 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास की पहली शर्त कानून व्यवस्था है। वर्ष 2017 के पश्चात प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से देश-दुनिया परिचित है। प्रदेश अब पॉलिसी पैरालिसिस की स्थिति से निकलकर पॉलिसी स्टेबिलिटी तक पहुंच गया है। यहां 34 से अधिक सेक्टोरल पॉलिसी हैं। निवेश मित्र, निवेश सारथी, उद्यमी मित्र उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में 14 हजार कारखाने थे, जो आज बढ़कर 32 हजार हो गए हैं। इनसे व्यापक रोजगार सृजन हुआ है। राज्य को अब तक 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। जल्द ही 07 से 08 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 तक प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज थे, आज यह संख्या बढ़कर 83 हो गई है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज भी है। यहां दो एम्स (गोरखपुर व रायबरेली) भी हैं। राज्य में आयुष विश्वविद्यालय संचालित हो चुका है। जनपद ललितपुर में 1,500 एकड़ में फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। जनपद गौतमबुद्धनगर में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित कर रहे हैं। इसमें अब तक 100 से अधिक कम्पनियां जुड़ चुकी हैं।
 फार्मा कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर उत्सुकता जताई और विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उनका निवेश ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री जी ने 17 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किए। इनमें बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड (बाराबंकी ; निवेश 1,250 करोड़ रुपये), रोमन्स मेडवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड (गौतमबुद्धनगर ; निवेश 136.89 करोड़ रुपये), हाईग्लांस लेबोरेट्रीज प्रा0लि0 (गौतमबुद्धनगर ; निवेश 120 करोड़ रुपये), कोटेक हेल्थकेयर (गाजियाबाद ; निवेश 100 करोड़ रुपये), जे0बी0 रेमेडीज प्रा0लि0 (हाथऱस/गौतमबुद्धनगर ; निवेश 70 करोड़ रुपये), पॉजिट्रॉन बायोजेनिक्स प्रा0लि0 (कानपुर ; निवेश 60.24 करोड़ रुपये), आई0वी0 टेक हेल्थकेयर एल0एल0पी0 (अलीगढ़ ; निवेश 56.12 करोड़ रुपये), जे0बी0जे0एम0 पैरेंट्रल्स प्रा0लि0 (ललितपुर ; निवेश 51 करोड़ रुपये), रास्पा फार्मा प्रा0लि0 (रायबरेली ; निवेश 45.21 करोड़ रुपये), एन0बी0एस0 ग्रुप (सीतापुर ; निवेश
42.59 करोड़ रुपये), वेलनेस जेडक्योर फॉर्मास्युटिकल्स प्रा0लि0 (जालौन ; निवेश 11.65 करोड़ रुपये), कैमले इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0 (सहारनपुर ; निवेश 10 करोड़ रुपये), रेडिकॉन लैबोरेट्रीज लि0 (गौतमबुद्धनगर ; निवेश 10 करोड़ रुपये), संजीवनी मेडिटेक प्रा0लि0 (बरेली ; निवेश 7.95 करोड़ रुपये), सेफकॉन लाइफ साइंसेज प्रा0लि0 (बरेली ; निवेश
6.43 करोड़ रुपये), आर0ए0पी0 मेड सर्जिकल प्रोडक्ट्स (हाथरस ; निवेश 5.53 करोड़ रुपये), वोडा केमिकल प्रा0लि0 (हापुड़ ; निवेश 4.84 करोड़ रुपये) निवेश करेगी।
इस अवसर पर सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार, सचिव/आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ0 रोशन जैकब, मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यू0पी0 श्री विजय किरण आनन्द, सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज का अख़बार 26-04-2026
Next: सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात होगा सुगम: सतीशराज्यमंत्री ने किया 63 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 31 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.