Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात होगा सुगम: सतीशराज्यमंत्री ने किया 63 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात होगा सुगम: सतीशराज्यमंत्री ने किया 63 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
04 (2)

बाराबंकी। रामसनेहीघाट में रविवार को रामसनेहीघाट-हैदरगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे, जो दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं। यह कार्यक्रम नगर पंचायत रामसनेहीघाट के भिटरिया चौराहे पर आयोजित हुआ। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रयासों से भिटरिया से हैदरगढ़ तक लगभग 18 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 63 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई थी। रविवार को मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अपने संबोधन में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिस पर चौबीसों घंटे छोटे-बड़े वाहनों के साथ भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। उन्होंने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई गई है। मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मार्ग के चौड़ीकरण की मांग पूरी होने पर खुशी व्यक्त की और राज्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता जवाहरलाल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये
Next: दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी रीम शेख, बोलीं- मैं 5 वक्त की नमाज पढ़ती हूं।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.