Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी मंत्रिमंडल में डा. सोमेंद्र तोमर बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

योगी मंत्रिमंडल में डा. सोमेंद्र तोमर बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
Mrt 1

 मेरठ। रविवार को हुए योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार में मेरठ का कद बढ़ गया है। ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेंद्र तोमर की प्रोन्नति हो गई है। उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। दरअसल, बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद उप्र के आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारों के चेहरे पर उम्मीदों की चमक खिल गई थी। अलग-अलग समीकरणों को हल करते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री की प्रोन्नति और नए चेहरे को शामिल करने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज थीं। अंतत डा. सोमेंद्र तोमर की प्रोन्नति के साथ ही योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में मेरठ का कद बढ़ गया।
जातिगत जटिलता व उलझे समीकरणों के साथ मेरठ को पश्चिम उप्र की राजनीतिक राजधानी कहा जाता है। यही जटिलता उसकी भागीदारी के लिए उपयोगी होते रहे हैं। 2022 में मेरंठ से डा. सोमेंद्र तोमर व दिनेश खटीक को राज्यमंत्री बनाया गया। इस बार गुर्जर समाज की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हो रही थी। हाल ही में सपा ने भी गुर्जर समाज में अपनी पकड़ बनाने के लिए दादरी में सम्मेलन किया। प्रतिमा राजनीति व सम्राट मिहिर भोज संबंधित विवाद के बहाने सपा ने गुर्जर समाज को भाजपा से दूर करने की भी रणनीति बनाई थी। इन परिस्थितियों में डा. सोमेंद्र तोमर को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं पिछले एक अर्से से थीं।
विवि कैंपस से प्रदेश में पहले मंत्री बने डा सोमेंद्र तोमर
छात्र राजनीति से निकलकर मेरठ दक्षिण सीट से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे डा. सोमेंद्र तोमर को पहली बार राज्यमंत्री बनाया गया है। डा.सोमेंद्र पहले ऐसे छात्र नेता हैं जो छात्रसंघ से निकलकर मुख्य धारा की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस से इससे पहले डॉ. शिवाकांत ओझा बसपा सरकार कैबिनेट में मंत्री बने थे, लेकिन वह ना तो कैंपस की छात्र राजनीति में सक्रिय थे और ना ही मेरठ के रहने वाले। डॉ.ओझा कैंपस के केवल छात्र थे। डा.सोमेंद्र 1998-2004 तक एबीवीपी में रहे।
बागपत के खैली गाव निवासी सोमेंद्र मेरठ के शास्त्रीनगर में रहते हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह तोमर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। सोमेंद्र की एक पुत्री और दो पुत्र हैं। सोमेंद्र दो भाई, चार बहनें हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Next:  गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को करें मजबूत: राज्यपाल

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.