Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उम्रकैद काट रहे कैदी के लीवर ट्रांसप्लांट पर 14 लाख खर्च करेगा जेल प्रशासन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उम्रकैद काट रहे कैदी के लीवर ट्रांसप्लांट पर 14 लाख खर्च करेगा जेल प्रशासन

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

बस्ती: मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश शासन ने जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी के जीवन को बचाने के लिए एक बड़ा और सराहनीय निर्णय लिया है। हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी राजेश चौहान को लीवर की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है, जिसके लिए शासन ने 14 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। जेल में रहने के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे लीवर संबंधी गंभीर समस्या का पता चला। सबसे पहले जिला अस्पताल, फिर कैली मेडिकल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज, लखनऊ के राममनोहर लोहिया मेडिकल कालेज, केजीएमयू के बाद अब एसजीपीजीआई में उपचार कराया जा रहा है।
उम्रकैद की सजा काट रहे 41 वर्षीय कैदी राजेश चौहान पुत्र ह्रदयराम निवासी महुघाट, थाना हर्रैया की जान बचाने के लिए जेल प्रशासन ने न केवल 14 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च करने का निर्णय लिया है, बल्कि उसके उपचार के लिए विशेषज्ञों की निगरानी में विशेष प्रबंध भी किए हैं।

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर बकरीद त्यौहार की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का लिया गया जायजा 
Next: अधिक पूर्णिमा कहलाती है ‘सर्व सिद्धिदायिनी’

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 1 week ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.