Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने बरेली से खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ किया
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने बरेली से खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ किया

Sarvoday Times 2 months ago 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2026-07-22 at 6.19.13 PM

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने आज विकास भवन, बरेली में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण कार्यक्रम के आठवें चरण के अंतर्गत निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण जागरूकता एवं अभियान से संबंधित वाहनों को रवाना किया, जो जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पशुपालकों को जागरूक करेंगे तथा पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। खुरपका-मुहपका टीकाकरण अभियान का आठवां चरण 22 जुलाई, 2026 से 08 सितम्बर, 2026 तक संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका अत्यंत संक्रामक रोग है, जिससे प्रभावित पशुओं के स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक पात्र पशु का समय पर टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गंभीरता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करते हुए शत-प्रतिशत पात्र पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता वाहनों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील भी की।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीन की गुणवत्ता, कोल्ड चेन प्रबंधन, टीकाकरण की नियमित मॉनिटरिंग तथा भारत पशुधन (प्दकपं च्ंेीनकींद) ऐप पर रियल-टाइम डेटा अपलोडिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान की सतत निगरानी करते हुए प्रत्येक जनपद में निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान पशुधन संरक्षण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा किसानों की आय सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है, जिसके सफल क्रियान्वयन में सभी संबंधित विभागों एवं पशुपालकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में पशुपालकों की उपस्थिति रही।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का कुछ ही घण्टों में किया गया सफल अनावरण01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
Next: राष्ट्रपति ने मंजूर किया प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.