Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का कुछ ही घण्टों में किया गया सफल अनावरण01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का कुछ ही घण्टों में किया गया सफल अनावरण01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 1 minute read 0 comments
IMG-20260720-WA0275

गोण्डा।थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-178/26, धारा 305(ए),331(4) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 आरोपी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण व 50,000 रू0 नकद बरामद किया गया। वादी लवकुश पुत्र रामबचन, निवासी ग्राम विशुनापुर बाजार, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 19.07.2026 की रात्रि अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए तथा कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चाँदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करते हुए परिवार के सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला आरक्षी द्वारा अलग से पूछताछ किए जाने पर उसने अपने रिश्तेदार विकास कसौधन के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने ही घर से आभूषण, नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी कराए जाने की बात स्वीकार कर ली। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विकास कसौधन को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण व 50,000 रू0 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दूल्हे-दुल्हन को मिलेंगे ब्रांडेड कपड़े व अन्य उपहार-सीडीओ
Next: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने बरेली से खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ किया

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.