Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर को ‘भारत से आजाद’ कराने के लिए जंग के सिवाय कोई और रास्ता नहीं,
  • विदेश

जम्मू-कश्मीर को ‘भारत से आजाद’ कराने के लिए जंग के सिवाय कोई और रास्ता नहीं,

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
uijjk

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के ‘राष्ट्रपति’ सरदार मसूद खान भी कश्मीर मुद्दे पर गीदड़भभकी देने वालों में शामिल हो गए हैं. उनका मानना है कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) को ‘भारत से आजाद’ कराने के लिए जंग के सिवाय कोई और रास्ता नहीं है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर में पाकिस्तान (Pakistan) इंस्टीट्यूट फार कन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के तत्वावधान में हुई एक कांफ्रेंस में मसूद ने कहा, “जम्मू-कश्मीर को भारत से आजाद कराने के लिए जंग अपरिहार्य हो गई है. 

पूरा राष्ट्र बहादुर पाकिस्तानी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस जंग को लड़ेगा. ऐसी किसी जंग से पहले हमें एकता बनानी होगी और पाकिस्तान को आर्थिक व रक्षा मामलों में मजबूत करना होगा.” उन्होंने कहा, “इस जंग को जीतने के लिए हमें दुश्मन की योजनाओं और रणनीतियों को पूरी तरह से समझना होगा.” भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को वापस लेने को उन्होंने ‘कश्मीर के साथ-साथ आजाद कश्मीर (पीओके) पर भी हमला’ करार दिया. उन्होंने कहा कि तभी से भारत लगातार ‘आजाद कश्मीर’ पर हमला कर उस पर कब्जा करने की धमकियां दे रहा है.

उन्होंने इस बात को गलत बताया कि पांच अगस्त के बाद कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ठीक से नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि कश्मीर के पक्ष में जोरदार आवाजें उठाई गई हैं. उन्होंने पीओके (POK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान के किले की दीवार बताया और कहा कि ‘इन इलाकों के लोग दुश्मन को इस दीवार को पार नहीं करने देंगे.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इमरान सरकार का पहला साल खत्म होने तक 80 लाख लोग गरीब, अगले साल तक इतने करोड़ हो जाएंगे गरीब
Next: PAK: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को स्वास्थ्य आधार पर जमानत, कोर्ट ने 1 करोड़ रुपये जमा करने का भी दिया निर्देश

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.