Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PAK: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को स्वास्थ्य आधार पर जमानत, कोर्ट ने 1 करोड़ रुपये जमा करने का भी दिया निर्देश
  • विदेश

PAK: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को स्वास्थ्य आधार पर जमानत, कोर्ट ने 1 करोड़ रुपये जमा करने का भी दिया निर्देश

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
5y76tu

 इस्लामाबाद (Islamabad) हाई कोर्ट ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) को फर्जी अकाउंट के मामले में स्वास्थ्य आधार पर जमानत दे दी. जरदारी राजधानी इस्लामाबाद में अवैध भूमि को लेकर भ्रष्टाचार व धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहे हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो व विपक्ष पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट द्वारा स्वास्थ्य आधार पर जमानत दिए जाने की पुष्टि की है. बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto), आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं. पाकिस्तान (Pakistan) की भ्रष्टाचार रोधी संस्था नेशनल अकांउटबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने इसी साल जून में जरदारी को गिरफ्तार किया. जरदारी 2008 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रहे.

उर्दू प्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाला की अगुवाई वाली खंडपीठ ने पीपीपी के सह अध्यक्ष को मेडिकल आधार पर जमानत की इजाजत दी और एक करोड़ रुपये जमानत के तौर पर जमा करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने पार्क लेन व फर्जी अकांउट मामले के दो संदर्भो को लेकर जमानत दी है. उन्होंने कहा कि वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं और दिल के मरीज हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर को ‘भारत से आजाद’ कराने के लिए जंग के सिवाय कोई और रास्ता नहीं,
Next: राम मंदिर पर बोले PM मोदी, शांति से हल किया अयोध्या मुद्दा

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.