Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विद्या वाहिनी योजना के तहत बच्चियों को निशुल्क साइकिलें बांटीं। इस दौरान तीन हजार से अधिक बच्चियों को साइकिलें मिलीं, जबकि कुल 1.40 लाख साइकिलें महीने भर में बांटी जाएंगी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएमश्री स्कूल में विद्या वाहिनी योजना के तहत निशुल्क साइकिलें बांटीं। इस अवसर पर तीन हजार से ज्यादा बच्चियों को साइकिलें मिलीं, जबकि महीने भर में कुल 1.40 लाख साइकिलें बांटी जानी हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से पूछा कि क्या वे साइकिल पाकर खुश हैं, जिस पर उन्होंने ‘यस मैम’ कहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और शिक्षा मंत्री आशीष सूद उपस्थित रहे। स्थानीय विधायक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। बच्चियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद को निशुल्क साइकिलें देने पर धन्यवाद दिया।
