Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी के इस जिले में सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश

यूपी के इस जिले में सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

Sarvoday Times 2 months ago (Last updated: 2 months ago) 1 minute read 0 comments
school-closed_c2dad1258d70bd22cc7b308fcea0e4be

प्रशासन ने अपने आदेश में कुछ विशेष दिशा-निर्देश भी स्पष्ट किए हैं। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। विद्यालयों और कॉलेजों का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ शासकीय कार्यों के निष्पादन हेतु नियमित रूप से उपस्थित रहेगा।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कांवड़ियों की भारी भीड़, सुचारू यातायात व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, प्रशासन ने सावन के प्रत्येक सोमवार को बरेली महानगर के सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि सावन के सोमवार को विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ता है। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर जाम और भारी भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे माहौल में स्कूली बच्चों को आवागमन में न केवल भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, बल्कि दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। बच्चों की इसी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात
Next: कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.