Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago (Last updated: 2 months ago) 1 minute read 0 comments
कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

कटरा बाजार,गोण्डा। विकासखंड कटरा बाजार की ग्राम पंचायत कटका में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया। समिति के कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कृषि ऋण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसमें सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित किसानों से समिति का अधिक से अधिक लाभ उठाने और पारदर्शिता के साथ इसके संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को अब आवश्यक कृषि सामग्री के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से किसानों को उर्वरक, बीज, कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री तथा अन्य सहकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के किसानों को समय और धन दोनों की बचत होगी तथा खेती-किसानी को नई मजबूती मिलेगी।उद्घाटन समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में ऐसी सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। समिति के संचालन से किसानों को काफी राहत मिलेगी और कृषि कार्यों में आसानी होगी।समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन के बाद उन्होंने समिति भवन का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लाल बिहारी दुबे प्रधान कटका लाल बाबू दुबे दीपक शुक्ला देवी शंकर श्रीवास्तव व्यास नंदन शुक्ला लाल जी शुक्ला दीनानाथ अवस्थी नंदन द्विवेदी चंदन द्विवेदी सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, सहकारी समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही समिति ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया, जिससे ग्राम पंचायत कटका सहित आसपास के गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के इस जिले में सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश
Next: रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.