Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 1 minute read 0 comments
56rtf

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में आने वाली पूर्णिमा को भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima 2026) कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, साधना करने से भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको भाद्रपद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में बताते हैं।

भाद्रपद पूर्णिमा 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhadrapada Purnima 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 25 सितंबर को रात 11 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 26 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन चन्द्रोदय शाम को 06 बजकर 09 मिनट पर होगा।

26 सितंबर को पूजा के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 11 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 48 मिनट तक
निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक

भाद्रपद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की विशेष पूजा-अर्चना करने का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से भक्त के जीवन में आने वाले सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। पूजा करने के बाद मंदिर में या गरीब लोगों को जरूरी चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर में हमेशा अन्न-धन के भंडार भरे रहते हैं।

ऐसे करें आर्थिक स्थिति मजबूत
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का बहुत अधिक महत्व है। पूर्णिमा के दिन एक लोटे में जल और कच्चा दूध मिलाकर चंद्र देव को अर्पित करें, क्योंकि इस दिन चन्द्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने से मानसिक अशांति से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, चंद्र देव की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Related Stories

DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
abp
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा’, यूसीसी पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.