Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ब्राजील में विश्व का सबसे बड़ा और तैरता क्रिसमस ट्री रोशन.
  • विदेश

ब्राजील में विश्व का सबसे बड़ा और तैरता क्रिसमस ट्री रोशन.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

ब्राजीलियाई शहर रियो डि जेनेरो  में पारंपरिक व तैरते क्रिसमस ट्री जिसे अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा ट्री माना जाता है, उसे रोशनी से सजाने के साथ ही म्यूजिकल शो, और आतिशबाजियों के साथ उद्घाटित किया गया, जिसे दिसंबर के त्योहारों की शुरुआत का संकेत माना जाता है.

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावशाली व धातु से बनी इस 230 फीट लंबी संरचना को शनिवार को रोड्रिगो डी फ्रीटास लैगून के ऊपर भिन्न-भिन्न तरह की रोशनी से रोशन किया गया. इसे रियो डी जेनेरो के दक्षिणी क्षेत्रों में सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक माना जाता है. रोशनी, म्यूजिकल शो और आतिशबाजी करीब सात मिनट तक चली, वहीं उद्घाटन के दौरान सैकड़ों दर्शक वहां मौजूद थे.

करीब 24 मंजिला इमारत के समान ऊंचाई वाला यह विशाल क्रिसमस ट्री पानी में तैरने वाले 11 प्लेटफार्मों के ऊपर खड़ा है. इसे सजाने में 900,000 से अधिक एलईडी लाइट बल्बों का प्रयोग किया गया है. साल 1996 से स्थापना के बाद ही यह शहर के सबसे अधिक आर्कषक स्थलों में से एक है.

Post navigation

Previous: ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन ने मसालेदार चिकन करी खाकर मनाया जीत का जश्‍न
Next: एंटीबायोटिक के अधिक इस्तेमाल से खतरे में बच्चे, रोगों से लड़ने की क्षमता हो रही कम

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.