Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन ने मसालेदार चिकन करी खाकर मनाया जीत का जश्‍न
  • विदेश

ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन ने मसालेदार चिकन करी खाकर मनाया जीत का जश्‍न

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments

 ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 12 दिसंबर को हुए आम चुनाव में अपनी शानदार जीत का जश्न अपनी प्रेमिका कैरी साइमंड्स द्वारा बनाई गई एक मसालेदार चिकन करी और वाइन के साथ मनाया. उनकी सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की 1987 के बाद यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि विपक्षी लेबर पार्टी का 1930 के दशक के बाद सबसे खराब प्रदर्शन रहा.

समाचार पत्र द सन के मुताबिक, शुक्रवार की रात, साइमंड्स ने नंबर 11 डाउनिंग स्ट्रीट में जॉनसन के लिए मसालेदार व्यंजन बनाया. एक सूत्र ने कहा, “शुक्रवार रात बोरिस थके हुए थे, लेकिन खुश थे और कैरी ने उनका पंसदीदा व्यंजन स्वादिष्ट मसालेदार चिकन करी बनाया.” नवंबर की शुरुआत में चुनाव प्रचार शुरू होने के बाद जॉनसन ने पहली बार शराब का भी सेवन किया.

सूत्र ने कहा, “कैरी ने उन्हें एक या दो ग्लास रेड वाइन भी पिलाई, जिसका सेवन महीनों बाद उन्होंने किया. चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने इससे दूरी बना ली थी, क्योंकि चुनाव प्रचार के सिलसिले में वह कई घंटे तक काम करते थे और देशभर का दौरा कर रहे थे.”

डिनर के बाद, जोड़े ने रशियन टायकून एवगेनी लेबेदेव द्वारा दी गई लंदन क्रिसमस पार्टी में हिस्सा लिया, जिसमें रोलिंग स्टोन्स के मुख्य गायक मिक जैगर, प्रिंसेस बियैट्रिस और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भी शामिल हुए. कैमरन ने बोरिस जॉनसन को गले लगाया. आम चुनाव में कंजर्वेटिव ने कुल 365 सीटें जीतीं, जबकि लेबर पार्टी महज 203 सीटों पर सिमट कर रह गई.

Post navigation

Previous: बांग्लादेश ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे देशवासियों की सूची मांगी
Next: ब्राजील में विश्व का सबसे बड़ा और तैरता क्रिसमस ट्री रोशन.

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.